Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationएसडीओ ने जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 48 घंटे से जारी है...

एसडीओ ने जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 48 घंटे से जारी है देवली में बारिश


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी रूबी अंसार और अधिशासी अधिकारी देवली सुरेश कुमार मीणा ने शनिवार को नगरपालिका देवली क्षेत्र में जल भराव का निरीक्षण किया।

दरअसल गत 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई बस्तियों में पानी भराव की समस्या को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी ने बंगाली कॉलोनी, जहाजपुर चौराहा क्षेत्र, तेली मोहल्ला, जनता कॉलोनी, चर्च रोड और एजेन्सी एरिया क्षेत्र की कॉलोनियों का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए। नगर पालिका टीम ने जगह-जगह नालों पर पानी अवरुद्ध होने के कारणों को दूर किया, जिससे पानी की निकासी सुनिश्चित की जा सके। उपखंड अधिकारी ने बताया कि बारिश रुकने के साथ ही 1-2 घंटे में बारिश का पानी सिमटकर नालों के द्वारा बह जाएगा। उन्होंने इसी तरह विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली को भी ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

इसी तरह क्षेत्र के बीसलपुर बांध में शनिवार दोपहर 12 बजे तक आधा दर्जन रेडियल गेट से पानी की निकासी की जा रही है। प्रत्येक गेट को 2 मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इस तरह कुल 72120 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। जबकि त्रिवेणी पर 4 मीटर का गेज जारी है।

देवली : बारिश का कहर, शहर की कई कॉलोनियों में भरा पानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d