Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली के वार्ड पार्षद भीमराज जैन ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित नालों की सफाई करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर छोटे-बड़े नाले कचरे और गंदगी के कारण अवरुद्ध हो रखे हैं, जिससे वर्षा के दौरान पानी सड़कों पर आ जाता है और गंदगी बढ़ जाती है। पार्षद जैन ने आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई करवाने का आग्रह किया है, ताकि वर्षा के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से इस विषय में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।



