Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली : होटल की छत पर काम करने गए युवक को लगा...

देवली : होटल की छत पर काम करने गए युवक को लगा करंट

स्थानीय चिकित्सकों ने रेफर किया


Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अजमेर-कोटा बाईपास स्थित एक होटल की छत पर शुक्रवार को काम करने गया एक युवक बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है।

जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उपजिला अस्पताल की जानकारी के अनुसार घायल युवक सावर निवासी व 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वर गाड़िया लोहार है। अस्पताल की जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश किसी काम से होटल की छत पर गया था, इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। बिजली का करंट इतना जोरदार था कि युवक के हाथ, चेहरा और पेट बुरी तरह से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग उसे आनन-फानन में देवली चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

वहां मौजूद डॉ. कुलदीप सिंह खंगारोत, सर्जन डॉ. किशनलाल मीना और नर्सिंगकर्मी रामराज ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, युवक के शरीर का काफी हिस्सा झुलस जाने के कारण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार यह युवक करीब 50 फ़ीसदी झुलसा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। लेकिन अस्पताल में हनुमान नगर पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d