शोक का माहौल
Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी कस्बे में सोमवार सुबह करीब-करीब एक ही समय में तीन जनों का निधन हो जाने से यहां शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लहर चंद गोखरू (75), रामद्वारा संचालन समिति के संरक्षक और सेवानिवृत्त गिरदावर मोहनलाल विजयवर्गीय (70) और अरविंद कुमार गोखरू (60) शामिल हैं, जिनमें लहरचंद और अरविंद कुमार गोखरू काका-भतीजे थे। तीनों व्यक्तियों को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लहर चंद गोखरू का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया, जबकि मोहनलाल विजयवर्गीय को टोंक रेफर किया गया।
लेकिन जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अरविंद कुमार गोखरू ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। तीनों की मौत करीब करीब एक ही समय पर हुई। इस घटना से कस्बे में शोक की लहर है और लोगों में दुख है।


