Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबीसलपुर की नहरों से किसानों को 105 दिनों तक मिलेगा पानी

बीसलपुर की नहरों से किसानों को 105 दिनों तक मिलेगा पानी

दाई व बाई नहरों से सिंचाई के लिए बुधवार को छोड़ा जाएगा पानी


Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की नहरों में सिचाई के लिए पानी छोड़ने को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता वी.एस. सागर, अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार व काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

बैठक में जिला कलक्टर ने किसानों की मांग पर बांध की मुख्य दाई व बाई नहरों से बुधवार को सुबह 9 बजे सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के लिए बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता वीएस सागर को निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बीसलपुर बांध के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि मुख्य नहरों एवं वितरिका तंत्र के माध्यम से पानी टेल तक नियत समय पर पहुंचने की सुनिश्चितता की जाए।

पानी चोरी पर कार्रवाई करें

उन्होंने कहा कि नहरों के संचालन के दौरान अवैध रूप से नहरों में इंजन लगाकर, पानी चोरी करने वाले काश्तकारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। बीसलपुर बांध के अधीक्षण अभियंता सागर ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने से बीसलपुर बांध पूर्ण रूप से भरा हुआ है। मंगलवार तक बीसलपुर बांध का गेज 315.45 मीटर एवं भराव 38.351 टीएमसी है। जिसके अनुसार 8 टीएमसी पानी बांध की दाई एवं बाई नहरों द्वारा 105 दिनों तक फसलों में सिंचाई के लिए दिया जाना प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d