महाप्रबंधक ने जारी किए आदेश
Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्रामीणों द्वारा संथली में रोडवेज बस के स्टैंड की मांग को देखते हुए रोडवेज के यातायात महाप्रबंधक ने संथली में रोडवेज बसें रोकने के आदेश जारी किए हैं।
ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि रोडवेज के यातायात महाप्रबंधक मनोज कुमार बंसल ने सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिए है कि सभी साधारण व द्रुतगामी सेवाओं की बसों में यात्रियों को संथली गांव में उतारेंगे और चढ़ाएंगे। वहीं निर्धारित किराया वसूल करेंगे। संथली में रोडवेज बस स्टैंड की मंजूरी मिलते ही ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।


