Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबैंक के बाहर से बाइक चोरी हुई

बैंक के बाहर से बाइक चोरी हुई


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित केनरा बैंक के बाहर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर पीड़ित ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। यह पीड़ित घनश्याम सैनी निवासी पनवाड़ है। पीड़ित ने बताया कि वह करीब सवा 4 बजे केनरा बैंक में रुपए जमा करने गया था। इस बीच उसे कुछ ही मिनट हुए थे कि पीछे से दो अज्ञात युवक उसकी बाइक चुरा कर ले गए। दोनों युवको का पता बैंक के पास लगे कैमरे से लगा। जिसमें दोनों संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिख रहे। बाइक की तलाश करने के बाद पीड़ित घनश्याम सैनी ने अपने साथी हनुमान सैनी के साथ देवली थाने में जाकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, बैंक के पास स्थित एक दुकान की कमरे में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने इन लोगों पर ही बाइक चुराने का संदेह जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d