Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अयोध्या से आए अभिमंत्रित अक्षत को हिंदू कार्यकर्ता एवं स्वयं सेवक घर-घर वितरित कर रहे हैं।
सोमवार बुधवार को देवली उपखंड के डाबर गांव में ग्रामीणों की मौजूदगी में तेजाजी के मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकल गई। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए बालाजी के मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई। प्रत्येक घर-घर में अभिमंत्रित अक्षतों का वितरित कर 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाने, मंदिरों में सजावट करने, सामूहिक भजन करने का आग्रह किया गया। इस दौरान विशाल सेन, पिंटू जैन, सरपंच शंकर लाल डाबोदिया, उमेश सुवालका, रामपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर, जगदीश टेलर, कालूराम कहार, हेमराज कहार, पांचूलाल रेगर, नाथू लाल खटीक सहित थे।



