Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में पिछले दिनों चोरों ने सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चुरा ली। वारदात का पता पीड़ित के बैंक से बाहर आने पर लगा।

इसे लेकर परिवादी निखलेश कुमार मीणा पुत्र दुर्गालाल मीणा, निवासी दांता (सांवतगढ़) ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। प्रकरण के अनुसार यह वारदात गत 25 फरवरी की है। पीड़ित निखलेश कुमार दोपहर करीब 3:15 बजे अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर देवली स्थित सेंट्रल बैंक पहुंचे थे। वह अपनी गाड़ी बैंक के सामने खड़ी कर अंदर पैसे निकलवाने चले गए। जब वह कुछ देर बाद बैंक से बाहर आए, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद जब उन्होंने पास ही स्थित होंडा शोरूम के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को ले जाते हुए साफ दिखाई दिया। यह बाइक उनके पिता के नाम पर पंजीकृत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d