Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचहुओर फागोत्सव की धूम, ज्योति कॉलोनी में आज होगा

चहुओर फागोत्सव की धूम, ज्योति कॉलोनी में आज होगा


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली और आसपास के क्षेत्रों में फाल्गुन मास के उल्लास के बीच विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को हनुमान नगर के कुंचलवाड़ा रोड स्थित साँवलिया सेठ मंदिर में आयोजित फागोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक फाग परिधानों में सज-धजकर भाग लिया।

यहां “नैना नीचा करले श्याम” और “रंग मत डारे रे साँवलिया” जैसे भजनों पर जमकर नृत्य किया और गुलाल उड़ाया। इस दौरान सोनिया सुवालका, मंजू सोनी और रागिनी सोनी सहित महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं, दूनी महिला मंडल द्वारा घाड कस्बे में आयोजित फागोत्सव में भक्ति के साथ सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला, जहाँ महिलाओं ने ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली। ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोक चन्द शर्मा और पूर्व उप प्रधान रमेश भारद्वाज ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।

देवली की ज्योति कॉलोनी में आज मचेगी धूम

ज्योति कॉलोनी देवली के लोगों द्वारा 2 मार्च को गौतम आश्रम मार्ग पर मोदी की दुकान के पास ‘रंगारंग फाग उत्सव’ एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि 8 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भजन गायक धर्मेन्द्र गांवड़ी और शांतिलाल सरसडी भजनों की सरिता बहाएंगे। इस महोत्सव में म्यूजिक और साउंड ‘बाबा म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा होगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा। इसे लेकर पंडाल बनाने की तैयारी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d