आज शाम को होगा भंडारा
Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के हनुमान नगर शिवम आईटीआई के पास स्थित पुरानी धाम तेजाजी महाराज मंदिर पर इस वर्ष भी वार्षिक वर्षगांठ का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत शनिवार रात को भजन संध्या और जागरण का आयोजन हुआ।
जिसमें विभिन्न कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रविवार सुबह गोपाल जी के मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। यह कलश यात्रा बैंड बाजे और डीजे की मधुर धुनों के साथ क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मंगल गीत गाते हुए और नाचते-झूमते हुए शामिल हुए। आयोजन से जुड़े लोकेश धाकड़ ने बताया कि इस साल भी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कलश यात्रा के समापन के बाद रविवार शाम 5 बजे से मंदिर परिसर में भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसादी की व्यापक व्यवस्था की गई है।



