Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से रविवार शाम 5 बजे रामधुनी व दीपक वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय बैंसला व उनकी पत्नी पूजा बैसला भी शामिल होगी। इससे पहले शाम 5 बजे से भाजपा कार्यकर्ता पेट्रोल पंप स्थित बालाजी मंदिर के समीप एकत्र होंगे। इसके लिए मंडल ने सांवरिया सेठ समिति से रथ लिया है। इस रथ में रामधुनी मंडल के लोग सवार होंगे, जो भजन गाएंगे। वहीं पीछे-पीछे बीजेपी कार्यकर्ता पेट्रोल पंप से लेकर मुख्य बाजार होते हुए ममता सर्कल तक लोगों को पांच-पांच दीपक व तेल के पैकेट वितरित करेंगे। इसे लेकर 300 पैकेट तैयार किए गए है। वही शाम 7:30 बजे यह रामधुनी ममता सर्कल पर आयोजित होने वाले महाद्वीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के अलावा अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल हो सकते हैं।



