Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationभ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों पर होगी कार्रवाई

भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों पर होगी कार्रवाई


Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सोशल मीडिया एवं अन्य स्त्रोतों से कुछ लोग 22 नवंबर को समरावता की घटना को लेकर तहसील नगरफोर्ट ग्राम मांडकलां में सभा आयोजित करने का भ्रामक प्रचार कर भीड़ एकत्रित करने का प्रयास कर रहे है।

उपखंड अधिकारी देवली मनोज कुमार मीणा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के तहत जिले में आदर्श आचार संहिता एवं धारा 163 बीएनएसएस (144 सीआरपीसी) प्रभावी होने के कारण यदि कोई भ्रामक प्रचार-प्रसार कर भीड़ एकत्रित करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उधर, नगरफोर्ट मांडकला में सर्व समाज के लोगों ने वीडियो जारी कर इस तरह से भीड़ एकत्रित करने की सूचना का खंडन किया है। टोंक पुलिस ने भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d