Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत बड़ोली में हाल ही में हुई ग्रामीण हजारी लाल बैरवा की मौत के बाद अम्बेडकर मंच देवली ने शनिवार को परिजनों को 63 हजार 98 रुपए की आर्थिक सहायता दी है।

यह सहायता राशि चेक के रूप में सौंपी गई है। जिससे परिजनों को संबल मिलेगा। इस दौरान रंगलाल मीणा, राजबहादुर वर्मा, यादराम मीणा, साबू लाल, सुरेश मीणा, विनोद मीणा, देवेंद्र, रामराज बैरवा, दिलखुश टाटावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


