Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमतदान की शपथ दिलाई, केंचुआ खाद उत्पादन का प्रशिक्षण दिया

मतदान की शपथ दिलाई, केंचुआ खाद उत्पादन का प्रशिक्षण दिया


Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में एनएसएस की पहली व दूसरी इकाई के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को “मेरा पहला वोट, देश के लिए’ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य पूरणमल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष व निडर होकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने तथा शत प्रतिशत मतदान में सहयोग करने की शपथ दिलाई।

इसके अलावा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी रमेश चंद मीणा, निकिता वर्मा, मनीष कुमार, सावरमल कुमावत, डॉ. ज्योति गुप्ता प्रियंका जैन समेत मौजूद थे।

“केचुआ खाद उत्पादन का प्रशिक्षण दिया”

पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में अंतिम वर्ष के कृषि स्नातक छात्रों को मृदा विज्ञान विषेशज्ञ के डॉ. आरसी सांवल ने केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) उत्पादन विधि का द्विमासिक प्रशिक्षण दिया। इएल कार्यक्रम के तहत वर्मी कंपोस्ट इकाई में कृषि स्नातक छात्रों को केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) उत्पादन संबंधित विषय में डॉ. आरसी सांवल प्रशिक्षण दे रहे है। सांवल ने बताया कि वर्तमान समय में केंचुआ खाद उत्पादन के लिए कृषि महाविद्यालय, सिरोही में ” आईसिनिया फोइटिडा” नामक केंचुए की प्रजाति का उपयोग किया जाता है।

केंचुए की इस प्रजाति का भारत में केंचुआ खाद उत्पादन के लिए बहुतायत रूप से प्रयोग किया जाता है। इस प्रजाति द्वारा लगभग 1.5 से 2 के अंदर गोबर एवं कार्बनिक अवशेषों को, केंचुएँ खाद में परिवर्तित कर दिया जाता है और केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) बन कर तैयार हो जाती है। केंचुए की खाद उत्पादन विधि से कृषि स्नातक करने के बाद कृषि छात्र अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d