Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित देवनारायण मंदिर पर रविवार को गुर्जर समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापंचायत में शामिल होने को लेकर लोगों को पीले चावल वितरित किए गए।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति दूनी के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीनारायण गुर्जर ने बताया कि आगामी 8 जून को पीलूपुरा करावड़ी में महापंचायत होगी। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में पीले चावल बांटकर अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही गांव-गांव में टोलियां बनाकर चावल बांटने का निर्णय लिया गया। बैठक में मोजीराम गुर्जर, सीताराम गुर्जर, प्रेमलाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य देवली मोहनलाल गुर्जर, शिवराज गुर्जर, रिशपाल गुर्जर और सीताराम गुर्जर सहित समाज के सभी पंचों ने भाग लिया।



