Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली गुरुद्वारा कमेटी द्वारा रविवार को चर्च रोड पर नौतपा से राहत दिलाने के उद्देश्य से लोगों को शरबत का वितरण किया।
इस सेवा कार्यक्रम में केंद्र के अधिकारी और प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली ने समुदाय की सेवा और सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। नौतपा के दौरान शरबत वितरण सहित कार्यों से न केवल लोगों को राहत मिलती है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश जाता है।


