Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार 2 जून से एक बार फिर मौसम में फेरबदल होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक 2 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 5 जून तक मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव आ रहा है। जिससे अगले तीन दिनों तक अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग में कई स्थानों पर 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी, मेघगर्जन व बरसात संभव है। इस अवधि में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे रहने की सम्भावना है।


