Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआयुर्वेदिक औषधालय में जलमंदिर का उद्घाटन किया

आयुर्वेदिक औषधालय में जलमंदिर का उद्घाटन किया


Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव सेवा संकल्प संस्थान के तत्वावधान में आयुर्वेदिक औषधालय देवली परिसर में जलमंदिर (वाटर कूलर) का रविवार सुबह 10 बजे उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ललिता कुमारी आयुर्वेद चिकित्साधिकारी देवली और अध्यक्षता मनोहर लाल जैन ने की। जिन्होंने पट्टिका का अनावरण किया। संस्थान के महामंत्री अशोक कुमार दुबे ने बताया कि जल मंदिर के लिए सहयोग देने वाले भामाशाहों का यहां माल्यार्पण कर स्वागत करवाया। इनमें हरमुख राय जैन, कमल कुमार जैन, प्रमोद गोयल, मनोज शर्मा (रीको), निहाल चंद सेठी, सिरज शाहू, आतिश मंगल, महावीर, पदम बडजात्या और बनवारी मंगल शामिल थे।

संस्थान के कार्यक्रमों की जानकारी दी

अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने उपस्थित लोगों को संस्थान के कार्यक्रमों की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजकुमार कोठारी, नेमकुमार सुराणा, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजू, किशन मित्तल, सुमित गौतम, अशोक माहेश्वरी, राकेश ओसवाल और विनोद साहू आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d