दसवीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jahazpur News 1 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर की होनहार छात्रा रिद्धिमा घारू ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.33% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का औऱ पूरे वाल्मीकि समाज का नाम गर्व से ऊँचा किया है। यह पहली बार है, जब वाल्मीकि समाज की किसी बेटी ने इस तरह की सफलता हासिल की है।
रिद्धिमा की इस उपलब्धि पर नगीना सांसद एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने वीडियो कॉल से उसे बधाई दी। उन्होंने कहा जिनके पिता नहीं होते, उनके कंधों पर और जिम्मेदारी हो जाती है कि वे खुद को साबित करके दिखाएं। उन्होंने रिद्धिमा को आईएएस बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हिम्मत मत हारना, पढ़ाई में लगातार मेहनत करते रहना। जब भी जरूरत हो, उनसे बात कर लेना। सांसद चंद्रशेखर ने रिद्धिमा की मां को भी बधाई दी और विपरीत परिस्थितियों में बेटी को आगे बढ़ाने के लिए उनकी हिम्मत और संघर्ष की सराहना की।
इस मौके पर कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने भी रिद्धिमा को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष सांवरलाल रेगर, अम्बेडकर विचार मंच जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष भैरूलाल रेगर, भवानी राम रेगर, जीवनराम घारु, हेमराज घारु, बाबूलाल, कुलदीप, अनिल, नीरज, अंशुल और मोहित घारु उपस्थित थे।



