सुरक्षा अभ्यास के तहत लोगों ने लाइट्स बंद रखी
Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में शनिवार रात 8:45 बजे से 9 बजे तक ब्लैक आउट हुआ। यह केंद्र सरकार के निर्देशानुसार द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शील्ड के तहत किया गया। इस दौरान लोगों से अपने घरों की लाइट्स बंद रखी।
इस दौरान शहर में ब्लैक आउट को लेकर सायरन बजे और पुलिस के वाहन घूमते रहे। शहर के कई हिस्सों में लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर ब्लैकआउट में सहयोग दिया, लेकिन कुछ क्षेत्रों में लापरवाही भी दिखाई दी। होटल, ढाबो पर लाइट चली रही, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। शहर से सटे जहाजपुर तहसील की ज्योति कॉलोनी में कई लोगों ने ब्लैकआउट में सहयोग नहीं किया। यहां मेले में लाइट जलती रही और वन विभाग के कार्यालय की भी लाइट जलती रही। वहीं, विवेकानंद कॉलोनी में लगभग पूरे घरों की बिजली बंद रही। यहां लोगों ने ब्लैकआउट में पूरा सहयोग दिया।
नागरिक सुरक्षा निदेशालय राजस्थान की ओर से इसे लेकर निर्देश जारी हुए हैं, खासकर पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में यह सिविल डिफेंस आयोजित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि देवली में अंबेडकर सर्कल, छतरी चौराहा और पेट्रोल पंप चौराहे पर सायरन बजाकर लोगों को ब्लैकआउट में सहयोग करने का मैसेज दिया गया। हालांकि यह एक सुरक्षा अभ्यास है। इसके माध्यम से लोगों को युद्ध कालीन स्थिति में ब्लैकआउट रहने का एक तरह का प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय, पंचायत समिति, देवली हॉस्पिटल समेत कई कार्यालय में ब्लैकआउट की अवेहलना हुई।



