Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल ने शनिवार को सर्कल देवली के वृताधिकारी व सभी थानाधिकारी की वृत कार्यालय देवली पर क्राइम मीटिंग ली।
इस बैठक में उन्होंने देवली सर्कल के सभी थाना प्रभारी को संबोधित किया और अपराधियों की धरपकड़ करने, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर दिया जोर
इसके अलावा उन्होंने पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण, कानून व्यवस्था मजबूत करने, असामाजिक तत्व पर कार्रवाई करने और लॉ इन ऑर्डर की मजबूती को लेकर भी निर्देश दिए। बैठक में देवली पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह समेत सर्कल के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।



