Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में आज फिर ब्लैक आउट होगा

देवली में आज फिर ब्लैक आउट होगा

रात 8.45 से 9 बजे तक घरों की लाइट्स बंद रखने की अपील


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 31 मई को उपखण्ड में रात 8.45 बजे से लेकर 9 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। यह एक तरह से सुरक्षा अभ्यास है।

निर्देश के अनुसार रात को 8.45 बजे से लेकर 9 बजे तक लोगों को अपने घरों की लाइट्स बंद रखनी होगी व बाहर नहीं निकलें। साथ ही रोड पर वाहनों की लाइट जलाकर नहीं घूमने की अपील की गई है। यह ब्लैकआउट जिले में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शील्ड के तहत किया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा निदेशालय राजस्थान की ओर से इसे लेकर निर्देश जारी हुए हैं, खासकर पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में यह सिविल डिफेंस आयोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d