Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमुंडन संस्कार की तैयारी के बीच हुआ हादसा, युवक की मौत

मुंडन संस्कार की तैयारी के बीच हुआ हादसा, युवक की मौत


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नैनवा से दुणजा माता मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए परिवार के साथ आए 20 वर्षीय युवक दिलखुश की दूनी तालाब में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह मुंडन संस्कार होना था और रसोई की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक हुए हादसे से सन्नाटा पसर गया।

मुंडन संस्कार की तैयारी में थे जुटे

एएसआई उदयलाल ने बताया कि मृतक दिलखुश पुत्र कान्हा माली निवासी खानपुरा नैनवा बूंदी है, जो अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात दुणजा माता मंदिर आया था। यहां दिलखुश के बड़े पिताजी के बच्चों का मुंडन संस्कार था। शनिवार सुबह 10 बजे मुंडन उतारा जाना था। महिलाएं मांगलिक गीत गा रही थी और परिवार के लोग रसोई बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं दिलखुश अपने परिवार के लड़कों के साथ तालाब में नहाने गया था। तालाब में नहाने के दौरान वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसके साथ नहा रहे साथियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

इसे लेकर मौजूद लोग डूबे युवक की तलाश में जुट गए और काफी मशक्कत के बाद डूबे हुए युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर और बाबूलाल राजोरा ने पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d