Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsनिःशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू

निःशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू


Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली के तत्वावधान में एवं पेंशनर समाज देवली के सहयोग से रविवार से निःशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू हुआ है।

समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि यह शिविर राजस्थान पेंशनर विश्रामगृह (तहसील परिसर) देवली में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में जयपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीआर चौधरी और डॉ. जेआर चौधरी द्वारा आधुनिक तरीकों से 36 प्रकार के रोगों का उपचार और परामर्श दिया जाएगा। शिविर में विभिन्न प्रकार के दर्द, पेट दर्द, गैस, सिर दर्द, आधाशिशी, कमर और घुटनों का दर्द, बदन दर्द, साइटिका पेन, लकवा, हाथ-पांव सुन्न होना, मोटापा, अनिद्रा, तनाव और बच्चों की लंबाई बढ़ने आदि का इलाज किया जाएगा। शिविर के आयोजन में प्रबंधक घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, महावीर कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार जिंदल, प्रहलाद शर्मा और श्याम लाल पारीक का सहयोग रहा।

शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर में नए और पुराने लोगों का इलाज किया जा रहा है। शिविर इसी समय अनुसार आगामी 5 जून तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d