Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर स्थित दौलत मोड़ पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर देवली से जयपुर की ओर जा रहा था, जबकि भागचंद (22) पुत्र धनराज रैगर निवासी चकखेड़ा, गांवड़ी बाइक लेकर बीसलपुर रोड की ओर से देवली आ रहा था। जब ट्रेलर और बाइक आमने-सामने आए, तो ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रेलर, ईको कार से भी टकरा गया, लेकिन ईको कार सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार भागचंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से देवली अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। भागचंद के कमर से निचले वाला हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। जिससे पैर पिचककर फट गए। देवली थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d