Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमानसिक दिव्यांग, मूक बधिर शिक्षण पद्धति की जानकारी ली

मानसिक दिव्यांग, मूक बधिर शिक्षण पद्धति की जानकारी ली


Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को बेल्जियम (ब्रूसेल) के डॉ. फिलिप लबेक, एस्तेल लबेक, सेशिल लबेक व लुई बेरी ने संस्थान में अध्ययनरत दिव्यांग (मानसिक दिव्यांग एवं मूक बधिर) छात्र-छात्राओं की शिक्षण पद्धति की जानकारी ली।

उन्होंने संस्थान में दी जा रही शिक्षण पद्धति की सराहना की। डॉ. फिलीप लबेक ने बताया कि संस्था द्वारा जो तरीका शिक्षण पद्धति का अपनाया जा रहा है। वो एक चिकित्सकीय पद्धति के साथ व्यवहारिक शिक्षा है। संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थान के कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखाकार सत्यनारायण सैन, कोर्स कोर्डिनेटर अंशु शर्मा, जगत बहादुर यादव, कृष्णा देवी, अभिजीत यादव, विद्यालय प्राचार्य महेश कुमार शर्मा, विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत समेत मौजूद थे।

इसी तरह कुचलवाड़ा कलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें ग्राम पंचायत के सरपंच छोटूलाल बैरवा व विधायक गोपीचंद मीणा उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d