Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसडीओ देवली दुर्गा प्रसाद मीणा ने गुरुवार को राजकीय अस्पताल भवन का औचक निरीक्षण किया तथा साफ सफाई में सुधार के निर्देश दिए।
एसडीओ ने अस्पताल भवन की साफ सफाई का अवलोकन किया। वहीं आपातकाल स्थिति के लिए ब्लड की व्यवस्था रखने की बात कही। उन्होंने अस्पताल भवन, गैलरी, शौचालय आदि की जांच की। इनमें प्रसूति व इमरजेंसी वार्ड में साफ सफाई में कमी पाई गई। कई जगहों पर थूकने के निशान थे। एसडीओ ने सुधार के लिए कहा। इसी तरह चिकित्सा अधिकारी प्रभारी राजकुमार गुप्ता के साथ सभी वार्ड में जाकर व्यवस्थाएं देखी। खासकर शौचालय की साफ सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने रोगियों से बातचीत भी की तथा मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा शौचालय व छोटी-मोटी टूट फुट को मेडिकल रिलीफ सोसायटी के जरिए रिपेयर करने को कहा।



