Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा कॉलोनी निवासी हंसराज मीणा ने गुरुवार को अजमेर रेंज आईजी लता मनोज को शिकायत सौपी है। इसमें पुलिस पर जबरन राजीनामा करने व मामले में एफआर लगाने का आरोप लगाया हैं।
पीड़ित हंसराज ने शिकायत में बताया कि उसने एक ट्रैक्टर धन्नालाल पुत्र छोटू लाल मीणा से खरीदा था। वहीं 4 मार्च 2022 को सुबह 9 से 10 बजे के करीब उसका भाई रामावतार गावड़ी से भिवडावास जा रहा था। इस बीच कुछ लोग बोलेरो कर में आए तथा गाली गलौज कर झगड़ा करने लगे। वही पीड़ित के ट्रैक्टर को छीन कर ले गए। घटना के ढाई माह बाद उक्त ट्रैक्टर ट्राली को अवैध बजरी खनन में बताकर माईनिंग कर दी गई। जबकि घटना 4 मार्च 2022 की है। उस वक्त ट्रैक्टर ट्राली खाली थी। मामले में पीड़ित के भाई रामावतार ने देवली पुलिस थाने में मारपीट व चोरी के प्रकरण में मामला दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने फिर नं 124/2023 दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर पीड़ित को सुपुर्द कर दिया। लेकिन आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई कार्रवाई हुई। आरोपी पीड़ित को धमका रहे हैं। आरोप लगाया कि देवली पुलिस पीड़ित को मामले में एफआर लगाने की धमकी दे रही है।
पीड़ित ने आईजी से उक्त प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि अब तक वह पांच बार सीआरपीसी 161 के तहत गवाही करा चुका है। लेकिन फिर भी पुलिस गवाही नहीं होने से इनकार कर रही है। आईजी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।


