Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमिट्टी दोहन पर ग्रामीणों का आक्रोश, एसडीओं को सौंपा ज्ञापन

मिट्टी दोहन पर ग्रामीणों का आक्रोश, एसडीओं को सौंपा ज्ञापन


Jahazpur News 19 जून (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर के पीपलूंद में बाईपास सड़क निर्माण के दौरान चारागाह भूमि से अवैध रूप से मिट्टी दोहन को लेकर सावन टांक के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी क्षत्रपाल सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के 50 बीघा से अधिक चारागाह भूमि की खुदाई की गई, जिससे हजारों पेड़ नष्ट हुए और पशुओं के लिए चारे का गंभीर संकट पैदा हो गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और शिकायतकर्ताओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, मुकेश जाट और अनिल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने ठेकेदार का ठेका निरस्त करने, अवैध खनन पर जुर्माना लगाने और मामले में मिलीभगत करने वालों की भूमिका की जांच करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासनिक कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d