Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पेंशनर भवन देवली में शुक्रवार को महिला पतंजलि योग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अनीता लाठी ने की।
जिला महिला प्रभारी शशि प्रभा कटियार ने उपस्थित महिलाओं में नई कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही। इस पर उपस्थित महिलाओं ने कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया। कार्यकारिणी में कमलेश मूंदड़ा को संरक्षका, स्वाति खत्री को तहसील महिला प्रभारी, जिया सुवालका को महामंत्री, राजेंद्र कौर को कोषाध्यक्ष, शिल्पा कंसल को सोशल मीडिया प्रभारी, वर्षा धर्मानी को संगठन मंत्री, कविता दीपक को युवती प्रभारी बनाया गया। बैठक में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के बात कहीं। वहीं लोगों को प्रेरित करने को भी कहा गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक कुमार दूबे, चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी, युवराज योगी ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में सुमित्रा मेवाड़ा, शिल्पा कंछल, डीपी मेवाड़ा, चित्रा अग्रवाल, सुशीला सुवालका, आशा गुप्ता, नैना खत्री, प्रीति जैन, सुमन मंगल आदि महिलाएं उपस्थित थी।


