Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाने के राजमहल निवासी व मीडियाकर्मी बनवारीलाल वर्मा पर हमला कर घायल करने के आरोपियों को दुनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार मामले में पुलिस ने सागर सिंह मीणा पुत्र पृथ्वीराज मीणा निवासी बास लक्ष्मण हाल पनवाड़ थाना देवली व नोरतमल बैरवा खानाराम बैरवा निवासी आंबापुरा, दौलता मोड देवली को गिरफ्तार किया है। वही घटना उपयोग में ली गई स्विफ्ट डिजायर को भी बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय की गत 23 फरवरी की रात बनास नदी अवैध बजरी खनन से लौट रहे मीडियाकर्मी बनवारी लाल वर्मा पर कार सवार 8-10 लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसमें बनवारी लाल के दोनों पैर व एक हाथ फैक्चर हुआ था।



