Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहु दिव्यांग विद्यालय देवली में राजस्थान नशामुक्त अभियान कार्यक्रम के दौरान रैली निकाली गई। इसमें मानसिक दिव्यांग व बधिर छात्र छात्राओं व शिक्षण प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ले जा रहा है। नशे के शिंकजा लोगो को धीमे जहर के समान अन्दर से खा रहा है। इसके सेवन से व्यक्ति का जीवन अंधकार में डुब रहा है। प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने राजस्थान नशा मुक्त अभियान में नशा नहीं करने की सभी मानसिक दिव्यांग व बधिर छात्र छात्राओं, शिक्षण प्रशिक्षणार्थियों शपथ दिलाई। यहां कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखापाल सत्यनारायण सेन, कॉर्स कॉर्डिनेटर जगत बहादुर यादव, अभिजीत यादव, अंशु शर्मा, कृष्णा देवी, विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत, विवेक टांक, मनोज गुर्जर, शिवराज गुर्जर, विशेष शिक्षिका कोमल शर्मा आदि थे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यालय में हुए कई कार्यक्रम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में बुधवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताए हुई। कार्यक्रम संयोजक अतुल भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न चार्ट, पोस्टर, प्रयोग, एक्सपेरिमेंट आदि के माध्यम से विज्ञान के बारे में जागरूक किया गया। विज्ञान के छात्रों की एक आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इसमें प्रथम स्थान पर कक्षा 11 की छात्रा खुशबू सैनी, द्वितीय कोमल मीणा तथा तृतीय स्थान वंदना गौतम ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू सैनी, द्वितीय स्थान कोमल मीणा व तृतीय स्थान तमन्ना वर्मा ने प्राप्त किया। यहां विज्ञान के शिक्षक राजेश कुम्हार, शांतिलाल शर्मा, त्रिलोकचंद कलाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
व्यावसायिक शिक्षा के तहत जानकारी जुटाई
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में व्यावसायिक शिक्षा के तहत ट्रेड ब्यूटी एंड वैलनेस तथा आईटी एंड आईटी की छात्रों को तृतीय औद्योगिक भ्रमण के लिए बूंदी रवाना किया गया। प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने हरी झंडी दिखा कर दल रवाना किया। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी विष्णु सिंह सोलंकी के द्वारा दैनिक भास्कर की प्रेस दिखाई गई व प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रभारी द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया।



