Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के धुंवाला गांव से पानी की मोटर चुराने की दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हुए।
हनुमान नगर थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि यह आरोपी महावीर उर्फ भोजा मीणा व सुल्तान उर्फ शैतान उर्फ लादेन मीणा निवासी नापाका खेड़ा थाना सावर है। जिन्हें ग्रामीण प्रेमसिंह मीणा की बनास नदी के किनारे रखी पानी की मोटर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया तथा पानी की मोटर भी बरामद की थी। आरोपियों को जहाजपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हुए है।


