Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsहनुमान नगर क्षेत्र के लोगों ने बताई विधायक को पीड़ा

हनुमान नगर क्षेत्र के लोगों ने बताई विधायक को पीड़ा

10 सूत्रीय ज्ञापन सौपकर निराकरण की मांग की


Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर-कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा गुरुवार रात कुंचलवाड़ा कला स्थित सरकारी स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम के बाद विधायक मां बिजासन गौशाला आए। यहां गोशाला कमेटी ने उनका स्वागत किया। हनुमाननगर क्षेत्रवासियों ने अपनी 10 सूत्री ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में बताया कि हनुमान नगर, शिव कॉलोनी में गत 35 वर्षों से हजारों लोग रह रहे हैं। ग्राम पंचायत कुचलवाड़ा जिला शाहपुरा की इस कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 व देवली को जोड़ने का लिंक रोड होने के बावजूद नई कृषि मंडी जाने के लिए कुंचलवाड़ा रोड का ही उपयोग किया जाता है। कॉलोनीवासियों को भी इस रोड से ही आना जाना पड़ता है। देवली से कुचलवाड़ा तक इस रोड की हालत इस कदर बदतर हो गई है। हर 5 मीटर में खड्डे का दंस झेलना पड़ रहा है। जिससे लोगों को बेहद तकलीफ हो रही है। विधायक ने सकारात्मक भरोसा दिलाया।

यह है 10 सूत्रीय मांग

10 सूत्री समस्याओं में करिश्मा मेडिकल से कुचलवाड़ा माताजी तक सीसी रोड मय डिवाइडर युक्त बनवाया जाए। वहीं रोड के बीच में रोड लाइट लगवाई जाए। हालांकि कुंचलवाड़ा रोड को सीसी बनाने के लिए देवली विधायक हरिश्चंद्र मीणा एवं नगर पालिका देवली ने इस रोड को बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।

इसी तरह हनुमान नगर कॉलोनी में गुजर रही 11 हजार 33 केवी बिजली की लाइन हटवाने, खसरा नंबर 599 बिजली विभाग देवली के सामने खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने, गार्डन व घूमने के लिए ट्रैक बनवाने, हनुमान नगर कॉलोनी को आवासीय कॉलोनी में रूपांतरित करने, कॉलोनी में बनी हुई नालियों को दुरुस्त कर नई नालिया बनवाने, कॉलोनी के पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कर समुचित व्यवस्था करवाने आदि मांग की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d