Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsएक्सपोजर व फील्ड विजिट के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना

एक्सपोजर व फील्ड विजिट के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना


Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों का दल एक्सपोजर विजिट के लिए शुक्रवार को यहां से रवाना हुआ है। यह विजिट एक दिवसीय जयपुर दौरे की है।

प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि विद्यार्थी जयपुर में बिरला प्लैनेटोरियम अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, नाहरगढ़ जूलॉजिकल पार्क, भामाशाह टेक्नो हब आदि स्थलों का भ्रमण करेगा। साथ ही कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों का एक दल फील्ड विजिट के लिए एक दिवसीय कोटा दौरे पर है।शुक्रवार सुबह 8 बजे प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने 8 बसों के माध्यम से जाने वाले विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त विजिट दलों में 513 विद्यार्थी शामिल है, जो विजिट में शैक्षणिक जानकारी प्राप्त करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d