Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskयुवाओं के क्रिकेट टूर्नामेंट में दिख रही है प्रतिभा

युवाओं के क्रिकेट टूर्नामेंट में दिख रही है प्रतिभा

देवली में खेल मैदान की भी आवश्यकता


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए शहर की पुरानी कृषि मंडी में युवाओं द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों व कालोनियों के युवा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आयोजन से जुड़े राकेश रियल ने बताया कि हर शनिवार और रविवार को 8-8 ओवर के करीब 20 मैच खेले जाते हैं, जिनमें देवली बंगाली कॉलोनी, हरिजन बस्ती, कीर मोहल्ला और प्रताप कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों के युवा भाग लेते हैं। शहर में खेल मैदान नहीं होने के चलते युवा अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने के लिए पुरानी कृषि मंडी पर ही आश्रित हैं। खेल के प्रति युवाओं में काफी उत्साह देखा गया है। इन मैचों के आयोजन में ललित तेजी, रॉबिन भक्त, दिनेश विश्वास, उमा शंकर, अरुण गामा, भेरू तेजी और कपिल चंदेल सहित कई सहयोग कर रहे है।

गौरतलब है कि करीब 15 से 20 वर्ष पूर्व तक शहर और आसपास के युवा दशहरा मैदान में खेलते थे। लेकिन उक्त मैदान को गार्डन में तब्दील करने, टॉय ट्रेन लगाने आदि से खेल मैदान का अस्तित्व खत्म हो गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d