Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित महेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल में रविवार को होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल, डॉ. कल्पना जिंदल और न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने सभी चिकित्साकर्मियों एवं स्टाफ के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। डॉ. जिंदल ने स्टाफ को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ काम करने का संदेश दिया। इस दौरान डेंटिस्ट डॉ. राहुल जिंदल, डॉ. नवनीत चौधरी, माया, दिनेश जैन, नंदकिशोर शर्मा, राजेंद्र कुमार, कमलेश शर्मा, गुमान नागर सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इसी तरह शहर के विभिन्न संस्थानों में भी आधिकारिक अवकाश से पूर्व कर्मचारियों ने होली का आनंद लिया। शनिवार को देवली के कई निजी एवं सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों ने रंगों के साथ इस त्यौहार को मनाया।
विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाकर और होली के गीतों के साथ उत्सव को यादगार बनाया, जिसके बाद स्कूलों में होली के अवकाश की घोषणा की गई।


