Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk'रंग बरसे नंदलाल के अंगना' भजनों पर झूमीं महिलाएँ

‘रंग बरसे नंदलाल के अंगना’ भजनों पर झूमीं महिलाएँ

अर्धनारेश्वर मंदिर में फाग उत्सव की धूम


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कीर मोहल्ला स्थित तेजाजी कॉलोनी में नवनिर्मित अर्धनारेश्वर मंदिर में शनिवार को फाग उत्सव का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।

गद्दीपति पायल बाई किन्नर ने बताया कि इस मंदिर की हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में यहाँ पहली बार फाग उत्सव का आयोजन किया गया है। यहां शहर की विभिन्न कॉलोनियों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की और भक्ति रस में सराबोर होकर फाग उत्सव का आनंद लिया। मंदिर परिसर में आयोजित इस उत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर पारंपरिक तरीके से होली खेली और भगवान के प्रति अपना अनन्य प्रेम प्रकट किया। उत्सव के दौरान भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें ‘आज बिरज में होली रे रसिया’, ‘रंग बरसे नंदलाल के अंगना’, ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ और ‘ राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी’ सहित मधुर गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य किया।

पूरे मंदिर परिसर में गुलाल और फूलों की खुशबू के साथ श्याम भक्ति की बयार भी बहती रही। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d