Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNasirda psरक्तदान शिविर में 70 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ

रक्तदान शिविर में 70 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत विकास परिषद जहाजपुर के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नासिरदा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर की शुरुआत सरस्वती माता का पूजन कर की गई।

शिविर संयोजक विजय कुमार वैष्णव ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त की उपलब्धता बनी रहे एवं उप तहसील क्षेत्रवासियों रक्त आसानी से मिल सके। इसे लेकर यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं और महिलाओं ने भी योगदान दिया। रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। रक्त संग्रहण केशव ब्लड बैंक देवली की ओर से किया गया। रक्तदान शिविर में मनोज कुमार सांसी, मनोज खांडल, अशोक तिवाड़ी, रामप्रसाद नामा, अंबालाल धाकड़, निर्मल शर्मा, अंकित सोनी, अमरजीत धाकड़, कुलदीप शर्मा, आशीष शर्मा, महावीर कुमावत, सुरेश धाकड़ आदि उपस्थित थे।

संस्था प्रधान देवराज कुमावत ने सभी रक्तदाताओं एवं केशव ब्लड बैंक का आभार व्यक्त किया। यहां सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d