Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरक्षाबंधन : भाइयों की कलाइयों पर बंधा बहनों का प्यार

रक्षाबंधन : भाइयों की कलाइयों पर बंधा बहनों का प्यार


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर, पूरे शहर में एक खुशी का माहौल देखने को मिला। देवली में अधिकांश दुकानें जल्दी बंद हो गई। जहाँ बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्यार का प्रतीक, राखी बांधी।

Oplus_16908288

घरों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए और उनकी रक्षा का वादा किया। बाजारों में भी इस दिन काफी रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई और नारियल की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। घरों में मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार की पूजा की गई। बता दें कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो देवली में हर घर में उल्लास के साथ मनाया गया। यह त्योहार सिर्फ एक धागे का नहीं, बल्कि स्नेह और संबंधों की मजबूती का संदेश देता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d