Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की दूनी तहसील स्तरीय चुनाव बैठक शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में हुई।
बैठक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुमार बंसीवाल की देखरेख में सम्पन्न चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सभा अध्यक्ष बद्रीलाल तंवर , तहसील अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, तहसील मंत्री बनवारीलाल बैरवा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार तेजी मनोनीत हुए।
चुनाव के बाद जयंती प्रकाश नुवाल व रामरतन गुगलिया सहित संगठन के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।


