Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाने में पूर्व में दर्ज मामले में राजीनामा नहीं करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है।


रिपोर्ट में पीड़ित फूल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी लुहारी ने आरोप लगाया है कि लोकेश पुत्र बाबूलाल मीणा उसके घर पर आया तथा थाने में दर्ज मुकदमे में राजीनामा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे पीड़ित के चोट लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई गोपाल लाल को सौंप दी है।




