Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर की बाई मुख्य नहर में पानी छोड़ा

बीसलपुर की बाई मुख्य नहर में पानी छोड़ा


Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ज़िला कलक्टर टोंक की अध्यक्षता में आयोजित बीसलपुर परियोजना की जल वितरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की पालना में शनिवार सुबह 9 बजे बीसलपुर परियोजना की बायीं मुख्य नहर से सिंचाई के लिए जल छोड़ा गया।


पर बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि शुरुआत में 20 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसे धीरे-धीरे बढ़ा कर पूर्ण क्षमता 110 क्यूसेक तक आगामी 24 घंटों में कर दिया जाएगा। पानी का रेगुलेटर खोलते ही नहर में कल कल करता पानी बहने लगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह सागर, अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल, सहायक अभियंता मनीष कुमार चौधरी, कनिष्ठ अभियंता दिनेश बैरवा उपस्थित थे, जिन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नहर में पानी प्रवाहित किया। पानी प्रवाहित किए जाने से किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d