बीजेपी की सुनिश्चित गारंटी बताई
Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी शुक्रवार रात यहां बीजेपी के गौरव स्थित कार्यालय में आए।


जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को चुनाव मद्देनजर नजर मार्गदर्शन दिया। जानकारी के अनुसार यह बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में हुई। दरअसल जोशी रात 8:30 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी की ओर से की जा रही चुनावी तैयारी को लेकर व योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बूथ लेवल तक की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि अब चुनाव का अंतिम वक्त है, कार्यकर्ता मिलकर जुट जाएं, ताकि भाजपा यह चुनाव जीतकर सुशासन की सरकार ला सके।


उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भी 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने, किसानों को वार्षिक अनुदान 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए करने तथा बालिका के जन्म पर 2 लाख रुपए देने तथा 12वीं कक्षा पास करने पर स्कूटी वितरण गारंटी रूप से दिए जाने की बात बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र की कई ऐसी सरकारी योजनाएं है। जिससे पूरे देशवासियों को फायदा हुआ है। यह बात आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें सुशासन की सरकार का महत्व समझ में आ सके।
इसमें भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता, रणवीर सिंह चौहान, दिनेश जैन, नेमीचंद जैन, महेश शर्मा, राजीव गोयल, बंसी मेघवंशी, लोकेश सेन, किशन साहू, महावीर प्रसाद जैन, यगेश दाधीच, नवल किशोर चतुर्वेदी, महेश अग्रवाल, विनोद गोयल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


