Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकिशोरी के लापता होने की परिजनों ने गुमशुदगी दी

किशोरी के लापता होने की परिजनों ने गुमशुदगी दी

कुल्हाड़ी के हमले से पत्नी को घायल करने का आरोप

Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के प्रदीप नगर से घर से कॉपी लेने गई युवती के वापस नहीं लौटने पर परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

उक्त मामले में युवती के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गत 16 नवंबर सुबह 11 बजे घर से कापी लेने के लिए गई थी, जो वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घर में घुसकर कुल्हाड़ी के हमले से पत्नी को घायल करने का आरोप

Deoli News : हनुमान नगर थाना क्षेत्र के गणेश रोड स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही बड़े पिता के पुत्र व उसकी बहू पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को घायल करने के आरोप का मामला दर्ज करवाया है।


जानकारी अनुसार जितेंद्र पुत्र प्रहलाद मीणा ने आरोप लगाया कि उसके बड़े पिता का पुत्र रतनलाल पुत्र रंगलाल गत 15 नवंबर को शराब पीकर घर पर आया तथा गाली गलौज करने लगा। वहीं पीड़ित द्वारा रोकने पर रतन लाल की पत्नी निरमा देवी घर से कुल्हाड़ी लेकर आई ओर पीड़ित की पत्नी आशा देवी के सिर पर दे मारी। जिससे आशा देवी के सिर पर टांके आए। इसी दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर रामसिंह पुत्र कल्याण मीणा जब बीच बचाव करने आया तो रामसिंह के सिर पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच हेड कांस्टेबल उस्मान को सौंप दी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d