Deoli News 17 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” का अभियान चलाया गया।


इसमें मंडल अध्यक्ष ने सभी बूथ अध्यक्षों व बूथ समितियां को सक्रिय किया गया। वहीं सभी बुथ पर अंदर बैठने वाले पोलिंग एजेंट के नाम तय किए गए। सभी पोलिंग एजेंटों ने अपने डॉक्यूमेंट चुनाव कार्यालय प्रभारी राकेश ओसवाल को जमा कराए हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर जाकर धरातल पर काम करने को लिए कहा गया है। वहीं इसकी रिपोर्ट चुनाव कार्यालय पर प्रतिदिन देने के लिए शहर मंडल देवली अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने निर्देश दिए।




