Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप योजनान्तर्गत ईएलसी क्लब, एनसीसी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में सतरंगी सप्ताह मनाया गया।



इस मौके पर “अंगुली पर निशान राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम के तहत म्यूज़िकल बैंड वादन एवं मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि 17 से 22 नवंबर तक सतरंगी सप्ताह के तहत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर एक रैली का आयोजन भी इस मौके पर किया गया।
रैली को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा तथा प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों द्वारा बैंडवादन किया गया। रैली के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, कनिष्ठ अभियंता चंद्र प्रकाश चौधरी समेत महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य
उपस्थित थे। जिन्होंने आमजन को आगामी 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया।



