Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

इसे लेकर निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह मीणा ने शुक्रवार को देवली में लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। दरअसल क्षेत्रीय प्रत्याशी के रूप में रामसिंह मीणा ने यहां शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों से समर्थन देने की अपील की। लोगों को उन्होंने अपना विजन बताया। शहर में जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी रामसिंह मीणा का लोगों ने माल्यार्पण कर व साफा बंधाकर स्वागत किया। इस दौरान कई लोगों ने स्थानीय समस्याओं से उनको अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह मीणा की पत्नी कल्ली देवी मीणा पूर्व में टोंक जिला प्रमुख रह चुकी है तथा वह इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ अपना भाग्य आजमा रहे हैं।


