ठाकुरजी को लगाया छप्पन भोग
Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी महिला संगठन देवली की ओर से शुक्रवार को पटवा बाजार स्थित एक आवास पर आपसी प्रेम और समरसता बढ़ाने के लिए दीवाली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया।

संगठन की अध्यक्ष मंजू तोतला ने बताया कि स्नेह मिलन की शुरुआत में भगवान महेश, मां लक्ष्मी, गणेशजी की पूजा अर्चना की गई। वहीं 101 दीपक से सामूहिक आरती की गई। इसके अलावा मंगल कामना के साथ ठाकुरजी के छप्पन भोग लगाया गया। यहां आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई। कई मनोरंजक गेम्स के आयोजन हुए और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सचिव ललिता झंवर ने त्यौहार की महत्ता को बताई।

साथ ही 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा के चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा , मण्डल कोषाध्यक्ष नीतू सोमानी, संगठन मंत्री आशा बिड़ला, उपाध्यक्ष आशा भदादा, अनिता तोतला, प्रेम तुरक्या, सोनू जाजू, दीपिका मालू, राजेश्वरी,कलावती आगीवाल, मधु मालू, कोमल तोतला, सुमन तोतला थी




